सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्वयंसेवी संगठनों के युवा कार्यकर्ताओं को वृद्धाश्रम का भ्रमण कराकर वृद्धजनों के साथ संवाद स्थापित करना तथा जनरेशन गैप को कम करना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने प्रेरणा वृद्धाश्रम की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनसे बातचीत एवं संवाद किया। युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर वृद्धजनों के अनुभवों को भी जाना।

कार्यक्रम में प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री सौरभ सिंह राय, विभागीय अधिकारी श्री ओमबीर रघुवंशी, नगरपालिका श्योपुर के अधिकारी, प्रेरणा वृद्धाश्रम के सचिव श्री धर्मेन्द्र शर्मा, प्रबंधक श्री मनोज वैष्णव, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील बनाने, उनके अनुभवों से सीखने तथा पीढ़ियों के बीच संवाद एवं आत्मीयता बढ़ाने का संदेश दिया गया।