सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा ) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए “ सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार ” एवं “ बेस्ट आत्मा जिला पुरस्कार ” हेतु पात्र एवं इच्छुक कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। कृषकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले कृषकों का निर्धारित मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन कर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रत्येक विकासखंड से 5 उत्कृष्ट कृषकों का चयन कर रूपये- 10,000 प्रति कृषक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जिला स्तर पर चयनित 10 उत्कृष्ट कृषकों को रूपये- 25,000 प्रति कृषक की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पात्र कृषक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन संबंधित आत्मा कार्यालय अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में आवश्यक अभिलेखों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।