कलेक्टर एवं एसपी ने जेवनारा में शिव मंदिर के किए दर्शनपर्यटन…
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी ने बरघाट विकासखंड के प्रवास के दौरान ग्राम जेवनारा में भगवान शिव के मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने नाले पर क्षतिग्रस्त हुए चेक डैम का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राकृतिक रूप से सुंदर स्थल को पर्यटन से जोड़ने के लिए आवश्यक संभावनाओं का परीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।