संस्कृति
डोल ग्यारस पर्व पर निकले देव विमान, आरती में शामिल हुई कलेक्टर
डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से देव विमान निकाले गये तथा बंजारा डैम पहुंचकर भगवान को जल विहार कराया गया। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस का पर्व परम्परागत एवं धार्मिक भावनाओं के अनुरूप भव्य रूप से संपन्न हुआ।






