जिला चिकित्सालय सिवनी में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार नावकर द्वारा माता सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी वृद्धजनों का पुष्पमाला से स्वागत किया तथा वृद्धावस्था में स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।एनसीडी क्लीनिक प्रभारी श्री नितेंद्र कुमार गढ़पाल ने बताया कि शिविर में कुल 118 वृद्धजनों का पंजीयन नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सरला सनोडिया द्वारा किया गया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार प्रजापति द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई। रक्तचाप, मधुमेह एवं हृदय संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की आवश्यकतानुसार ईसीजी जाँच कर उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 03 महिलाओं, दंत चिकित्सक द्वारा 09 पुरुष एवं 05 महिलाओं, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा 06 पुरुष एवं 04 महिलाओं, अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा 08 पुरुष एवं 09 महिलाओं तथा नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ द्वारा 05 पुरुष एवं 01 महिला की जाँच की गई। नेत्र सहायक श्री दिलीप यादव द्वारा 12 पुरुष एवं 08 महिलाओं की नेत्र संबंधी जाँच की गई।प्रयोगशाला तकनीशियन श्रीमती ममता देशमुख द्वारा 71 पुरुष एवं 26 महिलाओं की रक्त शर्करा की जाँच की गई। फार्मासिस्ट श्रीमती वंदना बघेल द्वारा 94 मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया। एनसीडी डाटा प्रविष्टि संचालक श्री सजल डेहरिया द्वारा 05 आभा पहचान पत्र बनाए गए।शिविर में ईसीजी तकनीशियन श्रीमती रंजीता छिपेश्वर द्वारा 04 पुरुष एवं 11 महिलाओं की ईसीजी जाँच की गई। शिविर के सफल आयोजन में वार्ड बॉय श्री रुपेश झंझोटे तथा नर्सिंग छात्राओं महिमा, निकिता एवं मधु का विशेष योगदान रहा।शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।