संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी भोपाल द्वारा किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 6 अक्टूबर तक श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस- स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक/ स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिसकी लॉटरी 7 अक्टूबर को संपादित की जायेगी।

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु धरोहर राशि निर्धारित है।आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदकों को निर्धारित राशि के बैंक ड्राफ्ट ‘‘सहायक कृषि यंत्री बुरहानपुर’’ के नाम से बना कर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा। बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त हो जाएगा।