मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा रामपायली में तीन दिवसीय ‘श्रीलीला समारोह’ का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रदेश के पांच आस्था स्थलों पर आयोजित होने वाले इस समारोह के तहत रामपायली में श्रीरामकथा के प्रमुख चरितों पर आधारित विशेष लीला-नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन की व्यवस्थाएं संस्कृति विभाग की अकादमी द्वारा की जाएंगी। इसमें विशेष अतिथियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि रामपायली में आयोजित नाट्य प्रस्तुतियों का अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठाऍ।


