विदिशा शहरी परियोजना क्षेत्र की लाड़ली लक्ष्मी शिखा चतुर्वेदी के जीवन में लाड़ली लक्ष्मी योजना ने आर्थिक सहयोग के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत शिखा बताती हैं कि योजना के अंतर्गत उन्हें कक्षा 12 वीं तक अध्ययन के दौरान विभिन्न चरणों में राशि प्राप्त हुई। यह आर्थिक सहायता उनकी पढ़ाई के लिए उपयोगी साबित हुई और शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली।

शिखा का कहना है कि परिवार के लिए बच्चों की शिक्षा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ऐसे में शासन की इस योजना से मिली सहायता ने उनकी पढ़ाई को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए मध्यप्रदेश शासन और मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना ने बेटियों की शिक्षा और भविष्य को लेकर सकारात्मक वातावरण बनाया है। शिखा अन्य बेटियों को भी मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं।