जिले में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा जिले में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि मेडिकल दुकानों पर डॉक्टर के प्रिसक्पिशन के बिना दवाओं का वितरण नहीं हो, यह सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार बंद पड़ी फैक्ट्रियों, कारखानों आदि उद्योगिक इकाईयों का पुलिस और राजस्व अधिकरियों के साथ निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना भी आवश्यक है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।