राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की नालसा शिक्षा योजना अंतर्गत एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरैना द्वारा ‘अनुगूंज से उद्घोष’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन एडीआर भवन मुरैना में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यशाला में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला विधिक सहायता अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चे एवं व्यक्ति उपस्थित रहे।