भारत सरकार की "एडिप योजना" के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद पंचायत पंधाना में मंगलवार को दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने 93 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, वॉकर एवं ट्रायसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्रायसिकल 18, व्हीलचेयर 14, बैसाखी 22, कान की मशीन 16, वॉकर 10 एवं 23 ट्रायसिकल इस प्रकार कुल 93 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा काले, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। (फोटो संलग्न)


