मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के सहयोग से गेल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अंतर्गत नवांकुर सखी महिलाओं के स्वरोजगार एवं स्वावलंबन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ ग्राम ककराना स्थित रेवा सेवा केंद्र में हुआ। 15 से 17 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में सोंडवा विकासखंड के बालपुर एवं सोंडवा सेक्टर की 20 महिलाओं को विभिन्न उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रथम दिवस आईआईटी जोधपुर के मास्टर ट्रेनर प्रकाश दहिया ने महिलाओं को नारियल की रस्सी से नर्सरी पाउच बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आगामी दिनों में बेस मैट, डोर मैट, नेक पिलो एवं मिट्टी से जी-फिल्टर बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को घर-गांव में स्वरोजगार शुरू कर स्थानीय बाजार से आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।