शासन की मंशा है कि प्रदेश के हर एक बेरोजगार को रोजगार मिले। इसके साथ ही प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को भी स्व रोजगार प्राप्त हो सके, इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। शासन द्वारा संचालित म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से महिलाएं जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है, और समाज में नाम कर रही है।

साथ ही उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव भी हो रही है। इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले के सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम एनाबाद की श्रीमती अनिता गोस्वामी है, जो कि स्व सहायता समूह से जुड़ी। स्व सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। उन्होंने जैविक खेती करने के लिये वर्मी कम्पोस्ट यूनिट को लगाया तथा जैविक खेती को बढ़ावा दिया, जिससे आज वे अच्छी कमाई कर रही है।

साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है और वे आज दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। आजीविका मिशन द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय आभार व्यक्त कर रही है।

समूह के माध्यम से लिए ऋण से लगभग 18 हजार रुपए माह की हो रही है कमाई

हितग्राही श्रीमती अनिता गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 2028 से आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं। वे 5 वर्ष पूर्व म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम एनाबाद ब्लॉक सोनकच्छ में समूह से जुड़ी। वे बताती है कि सबसे पहले जय गुरुदेव आजीविका स्व सहायता समूह सदस्य बनी।

वे बताती है कि समूह से जुड़ने के पश्चात ऋण लिया और ऋण से खेती के कार्य उपयोग किया, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुईै। इसके पश्चात उन्होंने समूह के माध्यम 2 लाख रुपए से अधिक का ऋण लिया, जिससे उन्होंने पशुपालन एवं कृषि कार्य और बढ़ाया। आज वे प्रतिमाह 17 से 18 हजार रुपए महीने की कमाई कर रही है। इसके साथ ही वे आजीविका मिशन अन्य गतिविधियों का संचालन कर रही है।

उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़कर जैविक खेती को बढावा दिया जा रहा हैं एवं ग्राम की अन्य महिलाओं को भी जैविक खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। वे शासन के महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त कर रही है।