सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” एवं “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी जयंती पर मप्र जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिले के विभिन्न विकासखंडों में नवांकुर संस्थाओं एवं ग्रामवासियों द्वारा स्वच्छता अभियान और श्रमदान किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा लिखित पुस्तिका 'विकास की गाथा' अभ्युदय सारंगपुर प्रमुख उपलब्धियां एवं विकास कार्य (वर्ष 2024 से 2026) का विमोचन किया।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी ने बरघाट विकासखंड के प्रवास के दौरान ग्राम जेवनारा में भगवान शिव के मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।